शेयर मंथन में खोजें

एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) ने किये वाणिज्यिक पत्र जारी

विद्युत उपकरण कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) ने शुक्रवार को वाणिज्यिक पत्र जारी किये।

कंपनी ने 90 दिवसीय अवधि वाले वाणिज्यिक पत्र जारी करके 85 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी। 14 मार्च 2019 को मैच्योर होने वाले इन पत्रों पर 8.90% की कूपन दर है। बता दें कि एचपीएल इलेक्ट्रिक इन वाणिज्यिक पत्रों को कहीं भी सूचीबद्ध नहीं करेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एचपीएल इलेक्ट्रिक का शेयर 1.75 रुपये या 2.82% की गिरावट के साथ 60.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस समय एचपीएल इलेक्ट्रिक की बाजार पूँजी 387.41 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 165.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 52.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख