शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक

19 दिसंबर को केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में बॉन्ड जारी करके पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा। बॉन्ड इश्यू के आकार और मूल्य पर भी उसी बैठक में फैसला लिया जा सकता है।
हालाँकि निदेशक मंडल के बाद बॉन्ड जारी करने के लिए बैंक को जरूरी नियामकों से मंजूरी लेनी होगी।
इससे पहले सितंबर में भी केनरा बैंक क्यूआईपी (QIP) के जरिये इक्विटी शेयर जारी करके 6,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने का ऐलान किया था।
उधर शुक्रवार को बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 6.75 रुपये या 2.60% की मजबूती के साथ 266.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 19,537.31 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 384.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 205.15 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख