शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को जेनेरिक दवा की बिक्री के लिए यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को नयी जेनेरिक दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने अल्बेंडाजोल (Albendazole) गोलियों की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है। यह एक एंटी-पारैसिटिक दवा है, जिसका इस्तेमाल परजीवी कीड़े के कारण होने वाली कई बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद के एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
कंपनी को प्रेगाबालिन कैप्सूल के लिए भी प्रयोगात्मक मंजूरी मिली है, जिसका उत्पादन इसके मौरेया, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
जायडस ग्रुप को 2003-04 से अब तक 239 नयी दवाओं के लिए यूएसएफडीए की ओर से मंजूरी मिली है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 3.40 रुपये या 0.97% की गिरावट के साथ 346.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,436.85 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 456.10 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 330.65 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख