शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

आज कंपनी की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति ने एफएलएफएल कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2015 के तहत स्टॉक विकल्पों के उपयोग पर 2 रुपये प्रति वाले 29,854 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इसके साथ ही फ्यूचर लाइफस्टाइल की इक्विटी शेयर पूँजी 38,90,70,462 रुपये से बढ़ कर 38,91,30,170 रुपये की हो गयी है।
फ्यूचर लाइफस्टाइल एक इंटीग्रेटेड फैशन कंपनी है, जिसे फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के लाइफस्टाइल फैशन कारोबार को अलग करके शुरू किया गया था।
उधर शुक्रवार को बीएसई में फ्यूचर लाइफस्टाइल का शेयर 10.05 रुपये या 2.49% की गिरावट के साथ 393.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,653.99 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 481.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 335.10 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख