शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : वेदांत, एनटीपीसी, विप्रो, टाटा स्पॉन्ज और कैडिला हेल्थकेयर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें वेदांत, एनटीपीसी, विप्रो, टाटा स्पॉन्ज और कैडिला हेल्थकेयर शामिल हैं।

वेदांत - कंपनी को एनसीएलटी से तमिलनाडु संयंत्र फिर से चालू करने के लिए मंजूरी मिली।
कैडिला हेल्थकेयर - जायडस को यूएसएफडीए से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिली।
टाटा स्पॉन्ज - कंपनी को ऋण सीमा बढ़ाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली।
विप्रो - विप्रो ने सैक्सो बैंक के साथ हाथ मिलाया।
एनटीपीसी - एनटीपीसी ने 720 मेगावाट क्षमता वाला बरौनी ताप विद्युत संयंत्र अधिग्रहित किया।
आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग - महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्प ने कंपनी दिये ठेके रद्द किये।
त्रिवेणी टर्बाइन - कंपनी की बायबैक समिति शेयरों की वापस खरीद के लिए 28 दिसंबर को योग्य शेयरधारकों के नाम सुनिश्चित करेगी।
सिक्योरिटी ऐंड इंटेलिजेंस - यूनिक डिटेक्टिव में 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए कंपनी ने समझौता किया।
फ्यूचर कंज्यूमर - कंपनी ने अमर चित्र कथा में अपनी हिस्सेदारी 44.39 करोड़ रुपये में बेच दी।
एचपीएल इलेक्ट्रिक - कंपनी ने 85 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पेपर जारी किये। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख