शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने किया ताप विद्युत संयंत्र का अधिग्रहण, शेयर मजबूत

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने बरौनी ताप विद्युत संयंत्र (Barauni Thermal Power Station) का अधिग्रहण किया है।

720 मेगावाट क्षमता वाले इस संयंत्र को एनटीपीसी ने बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (Bihar State Power Generation Company) से खरीदा है। बिहार के बेगूसराय में स्थित इस संयंत्र में 110 मेगावाट और 250 मेगावाट की दो-दो इकाइयाँ हैं।
एनटीपीसी ने कहा है कि बिजली स्टेशन की इकाइयों को कारोबारी संचालन के तहत रखा जायेगा। इस खबर के सहारे एनटीपीसी के शेयर में सुबह से बढ़त बनी हुई है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 143.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 147.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 150.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। पौने 1 बजे के करीब एनटीपीसी के शेयरों में 2.75 रुपये या 1.91% की मजबूती के साथ 146.40 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख