शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया क्लाउड कम्प्यूटिंग कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के लिए करार

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने क्लाउड कम्प्यूटिंग कंपनी क्लाउडएन्ड्योर (CloudEndure) में हिस्सेदारी बेचने के करार किया है।

इन्फोसिस ने 2015 में क्लाउडएन्ड्योर में 40 लाख डॉलर में थोड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसकी बिक्री के लिए कंपनी ने 1.53 करोड़ डॉलर का सौदा किया है। हालाँकि इस खबर के कारण आज सुबह से ही इन्फोसिस का शेयर दबाव में है।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 705.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 713.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 693.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 2 बजे के करीब इन्फोसिस के शेयरों में 10.65 रुपये या 1.51% की कमजोरी के साथ 694.95 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर इन्फोसिस की बाजार पूँजी 3,03,596.22 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख