शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) को एनजीटी ने दी बड़ी राहत, शेयर में तेजी

वेदांत (Vedanta) को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) से बड़ी राहत मिली है।

एनजीटी ने कंपनी को अपना तूतीकोरिन संयंत्र फिर से चालू करने की मंजूरी दे दी है। साथ ही एनजीटी से तमिलनाडु प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिया है कि आदेश की तारीख से 3 सप्ताह के भीतर मंजूरी का नया आदेश और संचालन के लिए बिजली की आपूर्ति बहाल करने का ऑर्डर दे। इस संयंत्र के नवीनीकरण पर वेदांत आगामी 3 साल में 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हालाँकि तमिलनाडु सरकार ने एनजीटी के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने का ऐलान किया है।
बीएसई में वेदांत का शेयर 201.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 214.25 रुपये पर खुल कर आज 214.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 3 बजे के करीब वेदांत के शेयरों में 5.70 रुपये या 2.83% की तेजी के साथ 206.90 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर वेदांत की बाजार पूँजी 76,871.63 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख