शेयर मंथन में खोजें

तो टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को शेयरधारकों ने हरी झंडी दिखा दी है।

टाटा स्पॉन्ज को अपनी ऋण सीमा बढ़ाने और टाटा स्टील (Tata Steel) को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है। टाटा स्पॉन्ज टाटा स्टील की सहायक कंपनी है।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा स्पॉन्ज का शेयर 752.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 758.00 रुपये पर खुल कर 12 बजे के आस-पास 777.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। हालाँकि इसके बाद टाटा स्पॉन्ज के शेयरों में थोड़ी बिकवाली देखने को मिली है।
सवा 3 बजे के करीब टाटा स्पॉन्ज के शेयरों में 5.90 रुपये या 0.78% की मजबूती के साथ 758.40 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,167.94 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा स्पॉन्ज के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,248.00 रुपये और न्यूनतम भाव 727.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख