शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने डेनमार्क की निवेश बैंकिंग कंपनी के साथ की साझेदारी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने डेनमार्क में स्थित निवेश बैंकिंग कंपनी के साथ साझेदारी की है।

सैक्सो बैंक (Saxo Bank) ने विप्रो की कंपनी टॉपकोडर (Topcoder) के साथ बैंक में डिजिटल परिवर्तन के लिए करार किया है।
नवंबर 2016 में विप्रो का हिस्सा बनी टॉपकोडर में विश्व भर में 14 लाख से अधिक डिजाइनर, डेवलपर, टेक्नोलॉजिस्ट और डेटा साइंसटिस्ट कार्यरत हैं।
सैक्सो बैंक के साथ साझेदारी की खबर का विप्रो के शेयर पर काफी सकारात्मक असर देखने को मिला। इस खबर से कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के शिखर के करीब तक ऊपर गया।
बीएसई में विप्रो का शेयर 333.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 336.90 रुपये पर खुल कर पौने 12 बजे के आस-पास 341.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि इसके 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 344.00 रुपये। अंत में यह 5.50 रुपये या 1.65% की मजबूती के साथ 338.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,53,186.54 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Comments 

Salman khan
0 # Salman khan 2018-12-17 23:05
Au bank ka saryar kasa khrida
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख