शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अशोक बिल्डकॉन, एनएमडीसी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, गोदरेज इंडस्ट्रीज और बैंक ऑफ बड़ौदा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अशोक बिल्डकॉन, एनएमडीसी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, गोदरेज इंडस्ट्रीज और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।

एनएमडीसी - कंपनी ने लम्प ओर की कीमत 3,250 रुपये और फाइंस की कीमत 2,860 रुपये प्रति टन तय की।
अशोक बिल्डकॉन - सहायक कंपनी ने मॉर्गन स्टेनले इंडिया से 150 करोड़ रुपये जुटाये।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - एनसीएलटी ने वोरा सोप्स के कंपनी के साथ विलय को हरी झंडी दिखायी।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक जून 2019 तक तीन विदेशी शाखाएँ बंद करेगा।
ग्रेफाइट इंडिया - कंपनी को कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बेंगलुरु में स्थित ग्रेफाइट इलेक्ट्रॉड संयंत्र चलाने की मंजूरी दी।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - 17 दिसंबर को डिबेंचरों पर ब्याज और मूल का भुगतान नहीं किया गया।
इन्फीबीम एवेन्यूज - सुविधा इन्फोसर्व ने इन्फीबीम एवेन्यूज की सहायक कंपनी एनएसआई इन्फीनियम ग्लोबल में 5% हिस्सेदारी खरीदी।
राइट्स - बोर्ड ने 28 दिसंबर को लाभांश के भुगतान के लिए बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - बैंक ने 16 दिसंबर से एमसीएलआर में संशोधन किया।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने सैम्पो फिनलैंड की कंपनी के साथ समझौता किया। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख