शेयर मंथन में खोजें

मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर में 5% की उछाल

मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर भाव में 5% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

खबर है कि कंपनी के प्रमोटरों ने 1.93 करोड़ वारंटों को करीब 300 करोड़ रुपये में शेयरों में परिवर्तित न करने का फैसला लिया है। मैक्स इंडिया के प्रमोटरों ने यह निर्णय कंपनी के शेयर का मौजूदा भाव कम होने के कारण लिया।
गौरतलब है कि मैक्स इंडिया की एक प्रमोटर समूह इकाई ने जून 2017 में परिवर्तनीय वारंटों के लिए आवेदन किया था। उस समय कंपनी के शेयर की कीमत 154.50 रुपये थी। प्रमोटरों ने कहा कि वे शेयर की 154.76 रुपये कीमत पर वारंटों को परिवर्तित करेंगे।
बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर 79.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 79.20 रुपये पर खुल कर करीब साढ़े 10 बजे तक लगातार ऊपर चढ़ा। इसके बाद कंपनी के शेयर भाव में मामूली गिरावट आयी। करीब 12 बजे मैक्स इंडिया के शेयरों में 4.00 रुपये या 5.04% की बढ़ोतरी के साथ 83.40 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,238.63 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख