शेयर मंथन में खोजें

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के शेयर करीब 1.5% की मजबूती

कार्बन और ग्रेफाइट उत्पाद निर्माता कंपनी ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के शेयर में करीब 1.5% की बढ़ोतरी दिख रही है।

दरअसल कंपनी को कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (केएसपीसीबी) से अपने बेंगलुरु में स्थित को फिर से चालू करने की मंजूरी मिल गयी है। केएसपीसीबी ने कंपनी को ग्रेफाइट इलेक्ट्रॉड संयंत्र का जून 2020 तक संचालन करने की मंजूरी दी है। हालाँकि कंपनी को इस संयंत्र का मौजूदा स्थान बदलना होगा।
केएसपीसीबी ने संयंत्र का 23 नवंबर को निरीक्षण किया था।
बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 848.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज जोरदार मजबूती के साथ 875.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में 877.70 रुपये का शिखर छूने के बाद यह मजबूत स्थिति में ही एक दायरे में रहा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 12.50 रुपये या 1.47% की बढ़ोतरी के साथ 861.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 1,126.40 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 597.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख