शेयर मंथन में खोजें

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया एमसीएलआर में इजाफा

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने 6 महीने और एक साल के लिए अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) 6 महीनों के लिए 8.50% से बढ़ा कर 8.65% और एक साल के लिए 8.80% से बढ़ा कर 8.85% कर दी है। हालाँकि एक दिन के लिए 8.00%, एक महीने के लिए 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.40%, और तीन साल के लिए 9.10% ही एमसीएलआर बरकरार रखी गयी है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने पर आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे होते हैं, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित हैं।
उधर बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध का शेयर 31.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 31.00 रुपये पर खुल कर करीब 10 बजे 31.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.64% की बढ़ोतरी के साथ 31.45 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 50.95 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 24.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख