शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) की इकाई को मिला 1,522 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) की सहायक कंपनी डीबीएल चंडीखोल भद्रक हाईवेज (DBL Chandikhole Bhadrak Highways) को 1,522 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एनएचएआई (NHAI) से ओडिशा में एनएच-5 (नया एनएच-16) के चंडीखोल-भद्रक भाग की 74.500 किमी लंबी सड़क की 6-लेनिंग के लिए प्राप्त हुआ, जिसकी निर्माण अवधि 30 महीने है।
दूसरी ओर बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 427.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 417.00 रुपये पर खुला। दबाव में रहने के बाद करीब पौने 12 बजे शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई और यह 437.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा। सवा 3 बजे के आस-पास बजे कंपनी के शेयरों में 1.85 रुपये या 0.43% की बढ़ोतरी के साथ 429.55 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 1,248.35 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 365.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख