शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) बनीं माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर विशेषज्ञ प्रबंधित सेवा प्रदाता

प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) एक माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर विशेषज्ञ प्रबंधित सेवा प्रदाता बन गयी है।

एज्यूर पर अपने ग्राहकों के लिए सफल परिणाम देने के लिए एज्यूर विशेषज्ञ एमएसपी कार्यक्रम संसाधन, प्रशिक्षण, और प्रौद्योगिकी में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के निवेश को मान्यता देता है। डिजिटल परिवर्तन और क्लाउड टेक्नोलॉजीज पर ध्यान केंद्रित करते हुए एचसीएल ने अपनी व्यापक उद्यम सेवाओं के आधार पर इस कार्यक्रम के लिए योग्यता प्राप्त की है।
इन सेवाओं में क्लाउड नेटिव ऐप्पलिकेशनों का निर्माण करने के लिए कंपनियों की मदद करना, लीगेसी ऐप्पलिकेशनों का आधुनिकीकरण, डिजिटल और एनालिटिक्स ऐप्पलिकेशनों को सक्षम करने और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) क्षमताओं के लिए प्लाफफॉर्म तैयार करने में सहायता शामिल है।
दूसरी तरफ बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 970.55 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर का ऊपरी स्तर 988.75 रुपये और निचला स्तर 960.30 रुपये रहा। अंत में यह 16.45 रुपये या 1.69% की बढ़ोतरी के साथ 987.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख