शेयर मंथन में खोजें

तो कोल इंडिया (Coal India) ने इसलिए किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने सोमवार 31 दिसंबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

निदेशक मंडल द्वारा घोषणा किये जाने की स्थिति में चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए कंपनी ने 31 दिसंबर का दिन तय किया है।
इससे पहले गुरुवार 20 दिसंबर को कोल इंडिया का निदेशक समूह अंतरिम लाभांश के भुगतान पर विचार करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 251.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 253.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान करीब साढ़े 12 बजे तक यह कमजोर स्थिति में रहा। इसके बाद शेयर में मजबूती आयी, जिससे इसने 254.00 रुपये पर शिखर बनाया। अंत में यह 0.85 रुपये या 0.34% की बढ़ोतरी के साथ 252.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कोल इंडिया की बाजार पूँजी 1,56,581.90 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख