शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) में बेची 2% से ज्यादा हिस्सेदारी

यस बैंक (Yes Bank) ने कई हिस्सों में फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) की 2% से ज्यादा हिस्सेदारी बेच दी है।

यस बैंक ने फोर्टिस के 10 रुपये प्रति वाले 1,23,37,323 इक्विटी शेयर बेच दिये हैं, जो फोर्टिस की कुल चुकता शेयर पूँजी के 2.13% हैं। आखरी बार बैंक ने कंपनी के शेयर 18 दिसंबर को बेचे।
बता दें कि अगर किसी कंपनी की शेयरधारिता में बदलाव 2% से अधिक है तो कंपनियों को एक्सचेंजों को सूचित करना जरूरी होता है।
बीएसई के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक 21 नवंबर 2018 को यस बैंक की फोर्टिस में 9.33% हिस्सेदारी थी।
इस बीच बीएसई में यस बैंक का शेयर 178.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 180.95 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में 181.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद बैंक के शेयर में मामूली गिरावट देखी गयी है, मगर यह हरे निशान में बना हुआ है। 10 बजे के करीब यस बैंक के शेयरों में 1.70 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 180.60 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। वहीं फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयरों में 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 136.25 रुपये के स्तर पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख