शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयर में 5% से ज्यादा तेजी

देश की दूसरी सबसे बड़ी आवासीय वित्त कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयर भाव में 5% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि कंपनी ने कल विकल्पों का उपयोग करने वाले योग्य कर्मियों को 2 रुपये प्रति वाले 6,69,203 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 85,47,29,758 रुपये की हो गयी।
इससे पहले इंडियाबुल्स हाउसिंग ने 11 दिसंबर को 9.22% कूपन दर वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 250 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी थी।
गौरतलब है कि कंपनी ने अक्टूबर 2018 में 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 25,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना का ऐलान किया था।
बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 776.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 788.95 रुपये पर खुल कर 821.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। सवा 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 40.00 रुपये या 5.15% की मजबूती के साथ 816.40 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख