शेयर मंथन में खोजें

जे.कुमार इन्फ्रा (J.Kumar Infra) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

जे.कुमार इन्फ्रा (J.Kumar Infra) के शेयर ने आज एक महीने का शिखर छू लिया।

कल भी यह 19% से ज्यादा की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ था। दरअसल जे.कुमार को जेएम म्हात्रे के साथ संयुक्त उद्यम में एनएचएआई (NHAI) से 1,349 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ठेके के तहत दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे की 0.800 किमी से 5.300 किमी तक का निर्माण किया जाना है। इसी खबर के सहारे जे.कुमार के शेयर भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है।
बीएसई में जे.कुमार का शेयर 137.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 142.05 रुपये पर खुला। शुरुआत में ही यह 151.85 रुपये तक उछला, जो इसके एक महीने का शिखर है। हालाँकि इसके बाद जे.कुमार के शेयरों में मुनाफावसूली के लिहाज से बिकवाली देखने को मिली, मगर फिर भी यह मजबूत स्थिति में है। पौने 12 बजे के आस-पास जे.कुमार के शेयरों में 3.60 रुपये या 2.62% की मजबूती के साथ 141.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख