शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने पैसाबाजार.कॉम (Paisabazaar.com) से मिलाया हाथ

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने वित्तीय उत्पादों के लिए देश के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पैसाबाजार.कॉम (Paisabazaar.com) के साथ साझेदारी की है।

बैंक ने पैसाबाजार.कॉम से साथ उपभोक्ताओं को अपने आवास ऋण उत्पाद पेश करने के लिए हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के जरिये अब उपभोक्ता सीधे पैसाबाजार प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर्नाटक बैंक के आवास ऋण का चुनाव और उसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
पैसाबाजार के साथ साझेदारी की खबर का कर्नाटक बैंक के शेयर भाव पर अच्छा असर दिखा है। बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 109.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 111.00 रुपये पर खुल कर 10 बजे के करीब 111.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। साढ़े 12 बजे के आस-पास कर्नाटक बैंक के शेयरों में 1.20 रुपये या 1.09% की मजबूती के साथ 111.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख