शेयर मंथन में खोजें

2.5% से अधिक चढ़ा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) का शेयर

आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के शेयर में 2.5% से ज्यादा मजबूती दिख रही है।

दरअसल महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल ने घोषणा की है कि 21 दिसंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रति 1,000 रुपये वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके अधिकतम 10,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा।
कंपनी ने यह घोषणा कल बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका असर आज इसके शेयर भाव पर साफ दिख रहा है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 460.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 461.55 रुपये पर खुल कर 475.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है। पौने 1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.95 रुपये या 2.59% की मजबूती के साथ 472.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं।
गौरतलब है कि बुधवार 12 दिसंबर को भी महिंद्रा फाइनेंशियल ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,056 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया था। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख