शेयर मंथन में खोजें

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को मिले 1,491 करोड़ रुपये के ठेके

दुनिया की सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट ऐंड कंस्ट्रक्शन) कंपनियों में से एक केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 1,491 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

देश में इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन टावरों की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता केईसी इंटरनेशनल को ट्रांसमिशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन में 1,257 करोड़ रुपये, केबल कारोबार में 120 करोड़ रुपये और रेलवे क्षेत्र 114 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।
भारत के अलावा जिन क्षेत्रों में केईसी इंटरनेशनल को ठेके मिले हैं, उनमें सार्क देश, पूर्वी एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व, अमेरिका, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड और दुबई शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 302.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 303.80 रुपये पर खुला। करीब ढाई बजे एक तीखी उछाल के सहारे इसने 316.20 रुपये का ऊपरी भाव छुआ, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है। अंत में कंपनी का शेयर 8.45 रुपये या 2.80% की मजबूती के साथ 310.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख