शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने की दो नये स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) ने दो नये स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की है।

टीसीएस ने हैने बिर्गिट और केकी एम मिस्त्री को 5 सालों के लिए अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा कि दोनों नियुक्तियाँ मंगलवार 18 दिसंबर से प्रभावी हैं।
इसके साथ ही टीसीएस के 10 निदेशकों के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या 6 हो गयी है। हैने बिर्गिट इस समय टाटा मोटर्स, जेगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव, डेल्हीवेरी, फेर्रोवायल और सुलजेर के बोर्ड में भी शामिल हैं। वहीं मिस्त्री टोरेंट पावर के बोर्ड के अलावा एचडीएफसी के वाइस-चेयरमैन और सीईओ हैं।
दूसरी ओर बीएसई में टीसीएस का शेयर आज दबाव में दिख रहा है। टीसीएस का शेयर 1,967.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,965.00 रुपये पर खुल कर और नीचे फिसला। अभी तक के कारोबार में टीसीएस का निचला स्तर 1,947.00 रुपये रहा है। 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 16.65 रुपये या 0.85% की गिरावट के साथ 1,950.55 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर टीसीएस की बाजार पूँजी 7,31,921.40 करोड़ रुपये है, जो सूचीबद्ध कंपनियों में सर्वाधिक है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख