शेयर मंथन में खोजें

एक महीने का शिखर छूने के बाद फिसला केनरा बैंक (Canara Bank)

केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयर ने आज अपने एक महीने का शिखर छू लिया।

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद साढ़े 9 बजे केनरा बैंक के शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई, जिससे यह 10 बजे के करीब 277.50 रुपये तक चढ़ा, जो शेयर के पिछले एक महीने के ऊपरी स्तर है। हालाँकि इसी स्तर से बैंक के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
बता दें कि केनरा बैंक के निदेशक समूह ने बॉन्ड जारी करके अधिकतम 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय लिया है। बॉन्डों को जरूरी मंजूरी लेकर बाजार स्थिति के अनुसार जारी किया जायेगा।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 274.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 271.95 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 लाल निशान में पहुँचने के बाद से यह दबाव में है। सवा 11 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 1.65 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 272.90 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर केनरा बैंक की बाजार पूँजी 20,010.25 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख