शेयर मंथन में खोजें

ओम मेटल्स (Om Metals) के शेयर में 19% की जबरदस्त उछाल

आज ओम मेटल्स (Om Metals) के शेयर में करीब 19% की जोरदार उछाल आयी है।

615 करोड़ रुपये का ठेका मिलने की खबर से ओम मेटल्स के शेयर को काफी सहारा मिला है। कंपनी को यह ठेका टोंक, राजस्थान में बनास नदी पर ईसरदा बाँध बनाने के लिए मिला है। इस कार्य में पाँच साल तक बाँध का संचालन और रखरखाव भी शामिल है।
ओम मेटल्स स्टील फैब्रिकेशन के लिए हाइड्रो मैकेनिकल उपकरण बनाती है।
उधर बीएसई में ओम मेटल्स का शेयर 34.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 37.10 रुपये पर खुला। सुबह से ही कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। कारोबार के दौरान यह 41.35 रुपये के भाव तक चढ़ा, जो पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.55 रुपये या 18.88% की बढ़ोतरी के साथ 41.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख