शेयर मंथन में खोजें

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) ने लिया शेयरों की वापस खरीद का निर्णय

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम आधारित पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) के निदेशक मंडल ने शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज या आईईएक्स 1 रुपये प्रति वाले 3,729,729 इक्विटी शेयरों (कुल इक्विटी शेयरों के 1.23%) को अधिकतम 185 रुपये प्रति की दर से खरीदेगी। आईईएक्स बायबैक ऑफर में इन शेयरों को अधिकतम 69 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
उधर बीएसई में आईईएक्स का शेयर 166.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 166.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 170.95 रुपये तक चढ़ा है, जो इसके एक महीने के शिखर (171.00 रुपये) के काफी करीब है। करीब सवा 3 बजे आईईएक्स के शेयरों में 0.85 रुपये या 0.51% की वृद्धि के साथ 167.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर आईईएक्स की बाजार पूँजी 5,073.98 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आईईएक्स के शेयर का ऊपरी भाव 178.00 रुपये और निचला स्तर 140.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख