शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) ने किया लाभांश का ऐलान

सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम लाभांश का ऐलान कर दिया है।

कंपनी 05 जनवरी 2019 से 10 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों पर 7.25 रुपये की दर से लाभांश का भुगतान करेगी। कोल इंडिया ने सोमवार 31 दिसंबर को चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम लाभांश के भुगतान के उद्देश्य से 31 दिसंबर का दिन तय किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 251.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 251.50 रुपये पर खुल कर 247.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.00 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 250.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कोल इंडिया की बाजार पूँजी 1,55,092.12 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कोल इंडिया का शेयर 316.55 रुपये तक चढ़ा और 228.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख