शेयर मंथन में खोजें

संयंत्र बंद करने की खबर के बावजूद बॉश (Bosch) के शेयर में मजबूती

पौने 1 बजे के करीब बॉश (Bosch) के शेयर में करीब 1% की मजबूती दिख रही है।

हालाँकि आज वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण सुबह से घरेलू बाजार में बिकवाली हो रही है। साथ ही बॉश ने अगले सप्ताह कर्नाटक के बिदाड़ी में स्थित अपने संयंत्र को बंद करने का ऐलान किया है। हालाँकि यह संयंत्र केवल दो दिनों (28-29 दिसंबर) के लिए बंद रहेगा। कंपनी ने बाजार माँग के साथ उत्पादन का तालमेल बैठाने के लिए इसे बंद करने की घोषणा की है।
बॉश ने कहा है कि दो दिन संयंत्र बंद करने से कंपनी पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बीएसई में बॉश का शेयर 19,616.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 19,600.00 रुपये पर खुला। उठापटक के बाद करीब साढ़े 11 बजे यह मजबूत स्थिति में बना हुआ है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 179.15 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 19,795.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बॉश का शेयर 22,400.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 16,990.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख