शेयर मंथन में खोजें

तो इस खबर से पहुँचा एनडीटीवी (NDTV) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

टेलीविजन मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) का शेयर आज करीब 10% की तीखी उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

एनडीटीवी ने दुनिया की सबसे बड़ी कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म कंपनी टैबूला (Taboola) के साथ 5 वर्षीय करार किया है। करार के तहत एनडीटीवी कन्वर्जेंस (NDTV Convergence) विशेष रूप से टैबूला से जुड़ जायेगा। साथ ही इसमें एनडीटीवी कन्वर्जेंस के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की न्यूनतम गारंटी भी शामिल है।
इसी सौदे की खबर के सहारे एनडीटीवी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में एनडीटीवी का शेयर 35.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 39.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 39.25 रुपये के ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया।
करीब पौने 2 बजे भी यह 3.55 रुपये या 9.94% की मजबूती के साथ 39.25 रुपये के भाव पर बरकरार है। इस भाव पर एनडीटीवी की बाजार पूँजी 253.05 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 56.55 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 30.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख