शेयर मंथन में खोजें

लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए बीएचईएल (BHEL) कर रही है अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत

खबरों के अनुसार सरकारी विद्युत उपकरण निर्माता बीएचईएल (BHEL) देश में ही लिथियम आयन बैटरियों के निर्माण के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत कर रही है।

बीएचईएल अमेरिकी कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम तैयार करेगी। दरअसल केंद्र सरकार देश में ही लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इस समय देश में जरूरत के मुताबिक 100% लिथियम आयन बैटरियों का ही आयात करना पड़ता है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 70.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 71.95 रुपये पर खुला, जो आज इसका सर्वाधिक भाव भी रहा। बाजार में भारी गिरावट के बीएचईएल का शेयर अधिकतर समय आज दबाव में रहा। अंत में कंपनी का शेयर 0.70 रुपये या 0.99% की कमजोरी के साथ 69.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,626.37 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि पिछले 52 हफ्तों में बीएचईएल का शेयर 108.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 61.55 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख