शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद करीब 3% चढ़ा इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe)

आज इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) का शेयर करीब 3% वृद्धि के साथ बंद हुआ।

इंडियन ह्यूम पाइप ने कल बाजार बंद होने के बाद कंपनी को 502.89 करोड़ रुपये का ठेका मिलने की जानकारी दी थी, जिसका असर आज इसके शेयर भाव पर देखने को मिला।
कंपनी को यह ठेका आंध्र प्रदेश पेय जल आपूर्ति निगम से मिला है, जिसके तहत गुंटुर जिले में पेय जल आपूर्ति परियोजना का निर्माण किया जाना है। परियोजना पूरी की जाने की समयावधि 24 महीने है।
उधर बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर 340.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 35.00 रुपये पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब एक तीखी उछाल के साथ यह 368.35 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 9.60 रुपये या 2.82% की मजबूती के साथ 350.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,697.59 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 465.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 220.25 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख