शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस होम फाइनेस (Reliance Home Finance) ने जारी किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर

शुक्रवार को देश की प्रमुख आवासीय वित्त कंपनियों में से एक रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 10 करोड़ रुपये के ही डिबेंचर जारी किये। बीएसई पर सूचीबद्ध किये जाने वाले ये डिबेंचर 06 दिसंबर 2022 को मैच्योर होंगे।
उधर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस का शेयर 1% से अधिक कमजोर हुआ। कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 1.22% की कमजोरी के साथ 40.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,962.49 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में रिलायंस होम फाइनेंस का शेयर 104.50 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 35.80 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख