शेयर मंथन में खोजें

आरईसी (REC) की सहायक कंपनी ने बेची हिस्सेदारी

आरईसी (REC) की सहायक कंपनी आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स (REC Transmission Projects) ने जवाहरपुर फिरोजाबाद ट्रांसमिशन (Jawaharpur Firozabad Transmission) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

आरईसी ट्रांसमिशन ने जवाहरपुर फिरोजाबाद ट्रांसमिशन में पूरी शेयरधारिता सभी संपत्ति और ऋणों (liabilities) के साथ पावर ग्रिड (Power Grid) को बेची है।
सौदे के लिए पावर ग्रिड का चुनाव प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया किया गया है। आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को जवाहरपुर फिरोजाबाद ट्रांसमिशन के 10 रुपये प्रति वाले 50,000 शेयरों के लिए 4.12 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
बता दें कि पावर फाइनेंस के निदेशक मंडल ने आरईसी में सरकार की पूरी हिस्सेदारी खरीदने को प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को आरईसी का शेयर 0.40 रुपये या 0.36% की कमजोरी के साथ 109.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 21,595.73 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आरईसी का शेयर 165.25 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 89.10 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख