शेयर मंथन में खोजें

कॉफी डे (Coffee Day) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

कॉफी डे (Coffee Day) ने कॉफी डे काबिनी रिसॉर्ट्स (Coffee Day Kabini Resort) नाम से एक नयी सहायक कंपनी शुरू की है।

भारतीय कैफे श्रृंखला कॉफी डे की पूर्ण स्वामित्व वाली कॉफी डे काबिनी, हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में सक्रीय होगी। मगर अभी कॉफी डे काबिनी ने कारोबार की शुरुआत नहीं की है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कॉफी डे का शेयर 1.60 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 274.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,788.30 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कॉफी डे का शेयर 374.60 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 237.10 रुपये तक फिसला है।
बता दें कि कॉफी डे सीसीडी (कैफे कॉफी डे) नाम से मशहूर कैफे श्रंख्ला का संचालन करती है, जिसके 6 देशों में आउटलेट हैं। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख