शेयर मंथन में खोजें

इंडिगो (Indigo) ने किया टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) के साथ कोडशेयर समझौता

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के लिए इंडिगो (Indigo) ने टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) के साथ कोडशेयर समझौता किया है।

गौरतलब है कि बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का यह पहला कोडशेयर करार है। कोडशेयर करार के अनुसार दोनों विमानन कंपनियाँ अपने यात्रियों के लिए एक-दूसरे की फ्लाइट में सीट बुक कर सकती हैं।
इंडिगो ने इस्तांबुल में स्थित टर्किश एयरलाइंस के साथ 'आपसी सहयोग समझौता' भी किया है। हालाँकि ये करार दोनों कंपनियों के बोर्ड और नियामकों की मंजूरी के बाद ही प्रभाव आ सकेंगे।
331 विमानों वाली टर्किश एयरलाइंस दुनिया भर में 306 गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है। वहीं 200 से अधिक विमानों वाली इंडिगो 52 घरेलू और 15 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए हवाई सेवा प्रदान करती है।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को इंडिगो का शेयर 2.00 रुपये या 0.17% की बढ़ोतरी के साथ 1,153.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 44,339.41 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इंडिगो का शेयर 1,520.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 697.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख