शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया तकनीकी स्टार्ट-अप में निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने यूके में स्थित एक तकनीकी स्टार्ट-अप में 50 लाख डॉलर का निवेश किया है।

रिलायंस ने वक्त होल्डिंग्स (Vakt Holdings) में 50 लाख डॉलर के सौदे में 5.56% हिस्सेदारी खरीदी है। वक्त होल्डिंग्स प्रमुख वैश्विक बड़ी ऊर्जा कंपनियों, कमोडिटी व्यापारियों और बैंकों का एक समूह है, जिसका लक्ष्य वैश्विक कमोडिटीज कारोबार उद्योग का डिजिटलीकरण करना और एक सुरक्षित विश्वसनीय पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है।
उधर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,098.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,101.80 रुपये पर खुला। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद यह शेयर आज दबाव में है। करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 1.05 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 1,097.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी 6,95,530.39 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 872.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख