शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बीच हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) में 1% से ज्यादा बढ़त

फाइबर ऑप्टिक केबल (ओएफसी) निर्माता कंपनी हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) के शेयर में 1% से ज्यादा की बढ़त दिख रही है।

कंपनी को प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) से दो ठेके मिले हैं, जिनका कुल मूल्य 148 करोड़ रुपये है। ठेकों के तहत हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को मॉरीशस मेट्रो एक्सप्रेस प्रोजेक्ट और ढाका मेट्रो मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए दूरसंचार प्रणाली परियोजनाओं का निर्माण करना है।
ठेके मिलने की खबर से हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 20.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 21.80 रुपये पर खुला। हालाँकि मजबूत शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली हुई है, मगर यह हरे निशान में बरकरार है।
करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 1.20% की मजबूती के साथ 21.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,630.91 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 36.65 रुपये और निचला स्तर 17.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख