शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) फिर वापस खरीद सकती है शेयर

खबरों के अनुसार प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) एक बार फिर से इक्विटी शेयर वापस खरीद सकती है।

खबर है कि इन्फोसिस का बोर्ड 1.6 अरब डॉलर के शेयर बायबैक (Share Buyback) प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। इन्फोसिस अपने शेयर के मौजूदा भाव के मुकाबले 20-25% अधिक प्रीमियम पर शेयरों की वापस खरीद कर सकती है। इस संबंध में जनवरी में कंपनी की ओर से कोई निर्णय लिये जाने की संभावना है।
शेयरों को वापस खरीदने की खबर का इन्फोसिस के शेयर पर सकारात्मक असर दिखा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 645.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 658.00 रुपये पर खुला। करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयरों में 8.25 रुपये या 1.28% की मजबूती के साथ 654.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,85,709.57 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में इन्फोसिस का शेयर 754.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 503.13 रुपये की तलहटी तक गिरा है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख