शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने मिलाया अमेरिकी बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी से हाथ

प्रमुख दवा निर्माता ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी ऐबवी (AbbVie) के साथ नयी ऑन्कोलॉजी दवा बनाने के लिए समझौता किया है।

समझौते के तहत ऐबवी को ल्युपिन के एमएएलटी1 (म्यूकोसा-एसोसिएटेड लिम्फोइड टिशू लिम्फोमा ट्रांसलोकेशन प्रोटीन) अवरोधक के लिए लाइसेंस और इसके उत्पादन एवं बिक्री के लिए विशेष वैश्विक अधिकार मिल गया है। करार के अंतर्गत ऐबवी ल्युपिन को 3 करोड़ डॉलर का भुगतान भी करेगी।
हालाँकि अमेरिकी कंपनी के साथ समझौते की सकारात्मक खबर के बावजूद आज ल्युपिन का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 857.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 861.00 रुपये पर खुला। मगर बाजार में हुई बिकवाली के कारण ल्युपिन के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 11.55 रुपये या 1.35% की कमजोरी के साथ 845.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 38,284.80 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में ल्युपिन का शेयर 986.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 723.55 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख