शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अदाणी वॉटर (Adani Water) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

1 लाख रुपये अधिकृत शेयर पूँजी और 1 लाख रुपये की ही चुकता शेयर पूँजी वाली अदाणी वॉटर को अदाणी एंटरप्राइजेज ने जल/अपशिष्ट जल व्यवसाय के ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) और डेवलपमेंट के लिए शुरू किया है। अदाणी वॉटर गुजरात के अहमदाबाद कंपनी रजिस्ट्रार के पास पंजीकृत है।
बाजार में गिरावट के बीच आज अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर भी दबाव में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 158.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 159.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.31% की कमजोरी के साथ 158.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,404.49 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में ल्युपिन का शेयर 180.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 73.87 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख