शेयर मंथन में खोजें

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) खरीदेगी चुंबकीय गति और स्थिति सेंसर कारोबार

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) चुंबकीय गति और स्थिति सेंसर (Magnetic Speed & Position Sensors) कारोबार खरीदने जा रही है।

मिंडा इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने सेंसैटा टेक्नोलॉजीज (Sensata Technologies) के चुंबकीय गति और स्थिति सेंसर कारोबार को खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस कारोबार में कैम, क्रैंक और टीआईएसएस सेंसर उत्पाद शामिल हैं। मिंडा इंडस्ट्रीज यह खरीदारी सौदा 32.97 करोड़ रुपये में करेगी।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर हरे निशान में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 323.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 324.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 3.00 रुपये या 0.93% की तेजी के साथ 326.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,548.27 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर 455.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 282.00 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख