शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ जायेगी शीर्ष अदालत

खबरों के अनुसार वेदांत (Vedanta) मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय (Supereme Court) जाने की तैयार कर रही है।

वेदांत एनीजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के कंपनी के तूतीकोरिन संयंत्र को फिर से खोलने के फैसले को लागू करवाने के लिए शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल करेगी। मद्रास उच्च न्यायालय ने मामले पर नोटिस जारी करते हुए इस पर सुनवाई की अगली तारीख 21 जनवरी रखी है।
मद्रास उच्च न्यायालय ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने के प्रस्ताव पर तमिलनाडु सरकार से भी 21 जनवरी तक अपना रुख साफ करने कहा है।
साथ ही अदालत ने वेदांत के संयंत्र को दोबारा खोलने पर भी रोक लगा दी।
इससे पहले एनजीटी ने कंपनी को तूतीकोरिन संयंत्र फिर से चालू करने की मंजूरी दे दी थी। साथ ही एनजीटी ने तमिलनाडु प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिया था कि आदेश की तारीख से 3 सप्ताह के भीतर मंजूरी का नया आदेश और संचालन के लिए बिजली की आपूर्ति बहाल करने का ऑर्डर दे। इस संयंत्र के नवीनीकरण पर वेदांत की आगामी 3 साल में 100 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
बीएसई में वेदांत का शेयर 200.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 198.10 रुपये पर खुल कर शुरू से ही दबाव में है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 1.90 रुपये या 0.95% की गिरावट के साथ 198.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 73,693.42 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में वेदांत का शेयर 355.70 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 190.05 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख