शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण 3.5% से अधिक टूटा हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का शेयर

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार वैश्विक ब्रोक्रेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने हीरो मोटोकॉर्प की रेटिंग घटा कर "तटस्थ" (Neutral) से बिक्री (Sell) कर दी है। साथ ही रिसर्च फर्म ने हीरो मोटोकॉर्प के लिए लक्ष्य भाव भी 3,175 रुपये से 12.66% घटा कर 2,773 रुपये कर दिया है, यानी 21 दिसंबर के बंद भाव से ब्रोक्रेज फर्म ने शेयर में 16.5% की भारी गिरावट की संभावना जतायी है। गोल्डमैन सैक्स द्वारा रेटिंग और लक्ष्य घटाये जाने की खबर का हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर काफी नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,319.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 3,313.00 रुपये पर खुल कर 3,149.65 रुपये के निचले भाव तक गिरा। अभी तक के कारोबार में यह हरे निशान में नहीं आ सका है।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 125.25 रुपये या 3.77% की गिरावट के साथ 3,194.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 63,742.42 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,862.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 2,648.70 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख