शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी सर्किट पर पहुँचा आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) का शेयर

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) का शेयर ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

दरअसल आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग के बोर्ड ने आज हुई अपनी बैठक में दिलीप भाटिया (Dilip Bhatia) को तत्काल प्रभाव से कंपनी का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त कर दिया।
भाटिया आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) से 24 अगस्त 2015 को बतौर मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जुड़े थे। उन्होंने आईएलऐंडएफस ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में कई पद संभाले हैं। मार्च 1994 से मई 2004 तक वे इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनेंशियल सर्विसेज में सीएफओ और संचालन प्रमुख (Head of Operations) रहे।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर 16.34 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 17.00 रुपये पर खुला। साढ़े 9 बजे के बाद से यह 17.15 रुपये के ऊपरी सर्किट पर बरकरार है। करीब 2 बजे भी यह 0.81 रुपये या 4.96% की बढ़ोतरी के साथ 17.15 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 224.87 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर 59.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 9.61 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख