शेयर मंथन में खोजें

2% से अधिक चढ़ा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) का शेयर

आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के शेयर में 2% से ज्यादा मजबूती दिख रही है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल की अधिकृत समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने को मंजूरी दे दी। कंपनी ने 300 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये, जिन्हें बीएसई के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। 29 जनवरी 2021 को मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों पर 7.53% की कूपन दर है।
डिबेंचर आवंटन की घोषणा से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल को सहारा मिला। बीएसई में कंपनी का शेयर 463.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 464.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 477.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 10.90 रुपये या 2.35% की मजबूती के साथ 474.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,291.33 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 537.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 351.00 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख