शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

प्रमुख दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक इंजेक्शन के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने वीक्यूरोनियम ब्रोमाइड इंजेक्शन के उत्पादन और बिक्री के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसका उपयोग सर्जरी या यांत्रिक वेंटिलेशन के दौरान स्केलेटन माँसपेशी को विश्राम देने के लिए किया जाता है।
वीक्यूरोनियम ब्रोमाइड इंजेक्शन एक अन्य दवा कंपनी ऑर्गेनन के नॉरक्यूरॉन का जेनेरिक संस्करण है। आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2018 तक पिछले एक साल की अवधि में वीक्यूरोनियम ब्रोमाइड इंजेक्शन की बिक्री 1.1 करोड़ डॉलर की रही।
बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 720.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 722.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 713.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 4.05 रुपये या 0.56% की गिरावट के साथ 716.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,980.28 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में अरबिंदो फार्मा का शेयर 830.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 528.05 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख