शेयर मंथन में खोजें

मैक्स इंडिया (Max India) बेचेगी मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) में हिस्सेदारी

मैक्स इंडिया (Max India) अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) में 50% हिस्सेदारी बेचने जा रही है।

कंपनी ने इसके लिए प्राइवेट इक्विटी (Private Equity) फर्म केकेआर (KKR) द्वारा समर्थित हॉस्पिटल प्रबंधन कंपनी रैडिएंट लाइफ (Radiant Life) के साथ समझौता किया है। सौदे के तहत रैडिएंट लाइफ दक्षिण अफ्रीका में स्थित हॉस्पिटल कंपनी लाइफ हेल्थकेयर इंटरनेशनल (Life Healthcare International) की मैक्स हेल्थकेयर में 49.7% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसके बाद रैडिएंट की स्वास्थ्य सेवा संपत्तियों का मैक्स हेल्थकेयर में विलय हो जायेगा।
परिणामस्वरूप केकेआर और रैडियंट के प्रमोटर अभय सोई की मैक्स हेल्थकेयर में बहुमत हिस्सेदारी होगी। 2000 में शुरू हुई मैक्स हेल्थकेयर, मैक्स इंडिया और लाइफ हेल्थकेयर के बीच एक बराबर हिस्सेदारी वाली कंपनी है। इसमें प्रत्येक की 49.7% हिस्सेदारी है।
दूसरी तरफ बीएसई में सोमवार को मैक्स इंडिया का शेयर 3.65 रुपये या 4.32% की कमजोरी के साथ 80.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,168.84 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 132.95 रुपये और तलहटी 55.00 रुपये के भाव पर रही है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख