शेयर मंथन में खोजें

जेके सीमेंट (JK Cement) ने शुरू किया 600 करोड़ रुपये का क्यूआईपी (QIP) इश्यू

600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए जेके सीमेंट (JK Cement) का क्यूआईपी (QIP) इश्यू सोमवार को खुल गया।

सीमेंट उत्पादक कंपनी क्यूआईपी इश्यू के जरिये पूँजीगत व्यय के लिए संस्थागत निवेशकों से पूँजी जुटायेगी। क्यूआईपी, पूँजी जुटाने का ही एक माध्यम है, जिसमें सूचीबद्ध कंपनी इक्विटी शेयर, परिवर्तनीय डिबेंचर या वारंटों के अलावा इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय कोई भी प्रतिभूति योग्य संस्थागत निवेशकों को बेचती है।
जेके सीमेंट ने क्यूआईपी इश्यू में शेयरों के लिए 732.42 रुपये का भाव तय किया है। इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services) जेके सीमेंट के क्यूआईपी इश्यू का प्रबंधन कर रही है, जिसके जरिये जुटायी गयी से कंपनी फैक्ट्रियों का विस्तार करेगी।
जेके सीमेंट से पहले अंतिम क्यूआईपी इश्यू क्वलिटी (Kwality) का रहा था। हालाँकि क्वालिटी का क्यूआईपी इश्यू पर्याप्त निवेशकों को लुभाने में असफल रहा था। इस साल अब तक 24 कंपनियों ने क्यूआईपी इश्यू के जरिये कुल 16,076 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
उधर सोमवार को बीएसई में जेके सीमेंट का शेयर 20.30 रुपये या 2.71% की कमजोरी के साथ 729.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,101.01 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 1,193.95 रुपये और तलहटी 650.00 रुपये के भाव पर रही है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख