शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अदाणी ट्रांसमिशन, सीएट, टाटा कॉफी, अरबिंदो फार्मा और गोदरेज इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अदाणी ट्रांसमिशन, सीएट, टाटा कॉफी, अरबिंदो फार्मा और गोदरेज इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

नेशनल फर्टिलाइजर्स - कंपनी ने 1,044 करोड़ रुपये की राशि के लिए एसबीआई के साथ रुपया ऋण समझौता किया।
अदाणी ट्रांसमिशन - कंपनी ने ओबरा-सी बदायूँ ट्रांसमिशन की 100% इक्विटी शेयर पूँजी का अधिग्रहण किया।
महिंद्रा हॉलिडेज - सहायक कंपनी हॉलिडे क्लब रिसॉर्ट्स ओए, फिनलैंड के सीईओ, लीरो रॉस्सी ने सीईओ पद से इस्तीफा दिया।
सीएट - इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने कंपनी के 350 करोड़ रुपये वाणिज्यिक पत्रों के लिए ए1+ रेटिंग जारी की।
ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज - कंपनी ने पोद्दार हैबिटेट के साथ समझौता किया।
जेके सीमेंट - बोर्ड ने क्यूआईपी के जरिए इक्विटी शेयर बेच कर पूँजी जुटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
टाटा कॉफी - बोर्ड ने चाको पुरैकल थॉमस को प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - कंपनी लोरा सोप्स के शेयरधारकों को 07 जनवरी को शेयर जारी करेगी।
अरबिंदो फार्मा - यूएसएफडीए ने वेक्यूरोनियम ब्रोमाइड इंजेक्शन (10-20 एमजी) के लिए मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख